चारधाम यात्रा में 59.08 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केदारनाथ और बदरीनाथ में सबसे अधिक पहुंचे श्रद्धालु, सतपाल महाराज बोले- सुचारू रूप से जारी है यात्राचारधाम यात्रा में 59.08 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्श

हरिद्वार। चारधाम यात्रा में इस यात्राकाल में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 72.45 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 और बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में कुल 59,08,972 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान यात्राकाल में चारधाम यात्रा के लिए कुल 72,45,218 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाना है।

