श्रृंग्वेरपुर में श्मशान घाट पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

गंगा किनारे घूम रहे सुअरों से बिगड़ रहा माहौल, तीर्थ स्थल की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल (फोटो) नवाबगंज। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व वाले तीर्थ स्थल श्रृ

श्रृंग्वेरपुर में श्मशान घाट पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान

पौराणिक एवं धार्मिक महत्व वाले तीर्थ स्थल श्रृंग्वेरपुर धाम के गंगा तट पर अव्यवस्थाओं के कारण अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करना कठिन होता जा रहा है। गंगा किनारे बड़ी संख्या में सुअरों के घूमने तथा गंदगी फैले रहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन दूर-दराज से श्रद्धालु, तीर्थयात्री एवं परिजन अपने स्वजन के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन गंगा तट पर व्याप्त गंदगी और सुअरों की मौजूदगी के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार अंतिम संस्कार के दौरान भी सुअर आसपास मंडराते रहते हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

देवेश पांडेय, अनुराग तिवारी, संजय त्रिपाठी समेत अन्य स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीर्थ स्थल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार विभागों की ओर से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच श्रृंग्वेरपुर धाम की छवि भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से गंगा तट की नियमित सफाई, आवारा सुअरों पर नियंत्रण तथा तीर्थ स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो श्रद्धालुओं का आक्रोश और बढ़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।