ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचंद्रयान 2: पास आ गए... चंदा मामा दूर के

चंद्रयान 2: पास आ गए... चंदा मामा दूर के

बचपन में आपने यह गाना जरूर सुना होगा। पिछली कई पीढ़ियां इसे सुनकर बड़ी हुई हैं और आज भी यह उतना ही लोकप्रिय है। आज भी रात में अपने लाड़ले को थपकियां देते वक्त एक मां के होंठों पर बरबस ही यह लोरी आ...

चंद्रयान 2: पास आ गए... चंदा मामा दूर के
हिन्दुस्तान ब्यूरो,नई दिल्लीFri, 06 Sep 2019 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बचपन में आपने यह गाना जरूर सुना होगा। पिछली कई पीढ़ियां इसे सुनकर बड़ी हुई हैं और आज भी यह उतना ही लोकप्रिय है। आज भी रात में अपने लाड़ले को थपकियां देते वक्त एक मां के होंठों पर बरबस ही यह लोरी आ जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस गाने और बचपन को एक दूसरे के पर्याय के रूप में देखा जाता है। चंद्रयान-2 के साथ यह गीत, इसकी कल्पनाशीलता और विज्ञान के कदम साथ-साथ चलते दिखाई देते हैं।  
लोरी नुमा यह गाना 1955 में आई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘वचन’ से है। प्रेम धवन द्वारा लिखा गया यह गाना अभिनेत्री गीता बाली और बाल कलाकार मास्टर बब्बू पर फिल्माया गया है। गाने के संगीत निर्देशक रवि थे और इसे गाया था आशा भोंसले ने।

लाएंगे नई प्यालियां, बजा-बजा के तालियां
मुन्ने को मनाएंगे हम, दूध मलाई खाएंगे...।

चंद्रमा से चंद कदम दूर चंद्रयान 2, कैसे 15 मिनट होंगे अहम,खास बातें

आज भले ही रोते बच्चों विशेषकर दूध पीने और स्कूल जाने के नाम पर रोने वाले नन्हें-मुन्नों को चुप कराने के लिए टॉफी-चॉकलेट व खिलौने दिलाने का लालच दिया जाता हो। लेकिन पुराने दौर में मां गाने की इन पंक्तियों जैसी अन्य बातों से ही अपने मुन्ने-मुन्नी को बहलाती थीं। गाने में भी गीता बाली पूरी भाव-भंगिमाओं के साथ ‘दूध-मलाई खाएंगे’ कहकर बच्चे को लुभाती नजर आ रही हैं। इसका एक पद तो हमारे चंद्रयान के सपने को ही साकार करता नजर आता है। 65 साल पहले की कल्पना और आज विज्ञान के कदम....।

उड़नखटोले बैठ के मुन्ना चंदा के घर जाएगा
तारों के संग आंख मिचौली खेल के दिल बहलाएगा
खेल कूद से जब मेरे मुन्ने का दिल भर जाएगा
ठुमक-ठुमक मेरा मुन्ना वापस घर को आएगा...।

Chandrayaan 2 : इन खास वजहों से सभी को लुभाता है चांद

मंजिल को छूने निकले चंद्रयान-2 से गाने की ये अंतिम पंक्तियां सच होती दिख रही हैं। यदि सभी कुछ ठीक रहा और हमारा चंद्रयान-2 चांद पर तिरंगा लहराता है तो किताबों, कविताओं, कहानियों और फिल्मों में गानों तक सीमित रहने वाले चंदा मामा अब दूर के नहीं रहेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें