मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की
ग्राम चंदपुरा में लोक विकास जन कल्याण समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने आरोप लगाया कि सीईसी ने एक पार्टी के समर्थन में कार्य किया है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। मार्च में कई गांववाले शामिल हुए।

ग्राम चंदपुरा में लोक विकास जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गांव में पैदल मार्च निकाला। इसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक तरफा कार्य करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। मंगलवार को लोक विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में चंदपुरा में पैदल मार्च निकाला। जिसमें वे हाथों में बैनर लेकर चल रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे। अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी, एक विशेष पार्टी के समर्थन में काम करने व अन्य आरोप उन पर लगे हैं। ऐसे में उन्हें पूरे आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहिए और लोकहित में अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए।
इस मौके पर राहुल यादव, अंकुर प्रताप, जीतेश कुमार, ऋषी कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, अंकुर कुमार, आलोक कुमार व कुमदेश कुमार आदि मौजूद रहे।


