चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर, खुले सभी 13 फाटक
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
चांडिल में लगातार बारिश के कारण डैम का जलस्तर 180.75 मीटर तक पहुंच गया, जिससे सभी 13 फाटक खोल दिए गए हैं। इससे 1250 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। ईचागढ़ समेत कई विस्थापित गांवों के लिए खतरा बढ़ गया है।
चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर, खुले सभी 13 फाटक
चांडिल। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के और सात फाटक को खोल दिया गया। पहले से डैम के छह फाटक खुले हुए थे। रविवार के दोपहर तक डैम के सभी फाटक 13 फाटक खुले हुए थे। फाटक से कुल 11 सौ क्यूमेक तथा स्लूइस गेट से 77 क्यूमेक समेत 1250 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। जिसके बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई तथा तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंचने के बाद ईचागढ़ समेत कई विस्थापित गांव के दहलीज पर डैम का पानी पहुंचने के कगार पर था।


