चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले चरण में 56 ने लिया दाखिला, तो 230 हुए अपग्रेड

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले चरण की काउंसिलिंग में 289 छात्रों ने भाग लिया। 56 छात्रों ने दाखिला लिया, जबकि 230 ने अपग्रेड किया। 76 छात्रों ने प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं किए। कॉलेज में कुल 378 सीटें हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 20 और 21 जुलाई को होगी। प्राचार्य ने प्रक्रिया को सुचारू बताया।

चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले चरण में 56 ने लिया दाखिला, तो 230 हुए अपग्रेड

चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले चरण में 56 ने लिया दाखिला, तो 230 हुए अपग्रेड पहले चरण की काउंसिलिंग में 365 सीटों के विरुद्ध 289 छात्रों ने की रिपोर्टिंग चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय राजकीय चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम चरण की काउंसिलिंग में 289 विद्यार्थी शामिल हुए। कांउसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद 56 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया। जबकि, 230 विद्यार्थियों ने अपग्रेड कराया। अन्य तीन छात्रों का नामांकन रद्द की गयी। 76 विद्यार्थियों ने प्रमाणपत्र डाउनलोड ही नहीं किए। प्राचार्य डॉ. गोपाल नन्दन ने कहा कि इस कॉलेज में छह शाखाओं के लिए 378 सीट है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 20 और 21 जुलाई को होगा।

नामांकन प्रभारी प्रोफेसर सुदीप कुमार ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रहा है। किसी भी तरह की जानकारी व मार्गदर्शन के गठित टीम के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल एंड मशीन लर्निंग में विद्यार्थी अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।