स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए शहर से लेकर गांव तक चलेगा अभियान
राज्यसभा सांसद ने संचारी रोग नियत्रंण एवं दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ राज्यसभा सांसद ने संचारी रोग नियत्रंण एवं दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ राज्यस

चंदौली। जिले में संचारी रोग नियत्रंण एवं दस्तक अभियान गुरुवार को शुरू किय गया। सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने दीप प्रज्जविलत करने के साथ ही फीता काटकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर साधना सिंह ने कहा कि स्वचछता और स्वास्थ्य जीवन के अभिन्न अंग हैं। बेहतर जीवन के लिए दोनों को अपनाना होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान एक से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई किया जाए। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कियाजाए। ओआरएस पैकेट का वितरण किया जाए। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। क्योंकि यह अभियान मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पहले यह कार्यक्रम तीन मंडलों में चलाया गया। अक्तूबर 2018 में यह पूरे प्रदेश में चलाया गया। अभियान वर्ष में तीन बार माह-अप्रैल, जुलाई, अक्तूबर में चलाया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, पशु पालन विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, दिव्यागंजन विभाग, सिंचाई विभाग, जिला सूचना विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर संचारी रागों से बचाव के लिए एक साथ कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम का प्रभाव पूरे जन मानस पर व्यापक रूप से पड़ा है। साथ ही लोगों में जागरूकता आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पारितोष मिश्रा कहा कि विगत वर्षों से अभियान में सभी विभागों के सहयोग एवं सामन्जस में जिला अपना प्रथम स्थान सुरक्षित रखा है। आगे भी इसी तरह अभियान को सफल बनाते हुए प्रथम स्थान बनाए रखना है। जिला मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार पाल ने कहा कि संचारी रोग के तहत विगत वर्षो के आकड़ों के आधार पर उच्च जोखिम क्षेत्रों जिसमें उन स्थानों पर बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि फैली थी। उनकी सूची सभी विभागों को विशेष निगरारी के लिए उपलब्ध करा दी जाती है। इस मौके पर क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह, पीएचसी प्रभारी डा. हीरा लाल, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जय प्रकाश सिंह, बीडीओ शशिकांत पांडेय, सीडीपीओ प्रहलाद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

