पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए आज रोपे जाएंगे 70 लाख पौधे

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

आगामी 12 जुलाई को आयोजित वृहद अभियान में विभागवार लक्ष्य किया गया निर्धारित पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को जिले में आज लगाए जाएंगे 70 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए आज रोपे जाएंगे 70 लाख पौधे

चंदौली, संवाददाता । जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए 76 लाख 66 हजार 200 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग के साथ ही अन्य विभागवार आवंटित लक्ष्य में संशोधन किया गया है। इसके तहत रविवार 12 जुलाई को वृहद अभियान चलाकर 70 लाख 24 हजार 210 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। इसको लेकर विभागवार तैयारी पूरी कर ली गई है। बीते पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में 6 लाख 42 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसका शुभारंभ मंत्री अनिल राजभर चकिया नौगढ़ मार्ग पर जलेबिया मोड़ के पास पौधरोपण कर करेंगे।

शासन की ओर से इस बार जिले में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 4764000 के सापेक्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर 164000 पौधरोपण किया गया है। वहीं आगामी 12 जुलाई को होने वाले वृहद्ध पौधरोपण अभियान के दौरान 4600010 पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लक्ष्य 1394100 के सापेक्ष 320000 पौधे लगाए जा चुके हैं। जबकि 1074100 पौधे अभियान के दौरान लगाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने लक्ष्य 153000 के सापेक्ष 22000 पौधे लगाए गए हैं। अभियान में 131000 लगाए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने लक्ष्य 28700 के सापेक्ष 3000 पौधे लगाए हैं। वहीं 25700 पौधे लगाए जाने हैं। कृषि विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 427000 के सापेक्ष 80000 पौधे लगाए हैं। जबकि 347000 पौधरोपण आगामी अभियान के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा उद्यान विभाग की ओर से लक्ष्य 213000 के सापेक्ष 53000 पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं अभियान में 160000 पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह आगामी अभियान के दौरान पर्यावरण विभाग को आवंटित 377000 पौधे, राजस्व विभाग 107000, औद्योगिक विकास विभाग 10300, लोक निर्माण विभाग 13000, जल शक्ति के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन 15000, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग 7300, रेशम विभाग 23000, पशुपालन विभाग 14000, सहकारिता विभाग 7000, उद्योग विभाग 10100, विद्युत विभाग 7000, माध्यमिक शिक्षा विभाग 11500, बेसिक शिक्षा विभाग 13000, प्राविधिक शिक्षा विभाग 5000, उच्च शिक्षा विभाग 19400, श्रम विभाग 2800, स्वास्थ्य विभाग 16000, रेलवे विभाग 12000, रक्षा विभाग 6000, पुलिस विभाग 10000 पौधे लगाऐगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए आज रोपे जाएंगे 70 लाख पौधे