पूर्वी चंपारण थांगता टीम ने एक स्वर्ण, चार सिल्वर, तीन कांस्य पदक जीता
पूर्वी चंपारण की थांगता टीम ने जम्मू कश्मीर में आयोजित 32 जूनियर नेशनल थांगता प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीते। जिला अध्यक्ष साजिद रजा ने खिलाड़ियों की सराहना की। पूरी टीम की सफलता ने चंपारणवासियों को गर्वित किया। सचिव अशफाक अहमद ने बेहतर संसाधनों की उम्मीद जताई।
मोतिहारी,निप्र। पूर्वी चंपारण थांगता टीम ने जम्मू काश्मीर के मल्टीपरपस इंडोर हॉल पोलो ग्राउंउ में आयोजित 32 जूनियर नेशनल थांगता प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार सिल्वर, तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। जिला अध्यक्ष साजिद रजा ने बताया कि शैलेश कुमार को स्वर्ण पदक, आयांश चौधरी,आशीष कुमार,दीक्षा प्रिया व मो.साजिद सिद्दिकी को सिल्वर पदक, सुमित कुमार, पलक कुमारी व आलिया जास्मिन को कास्यद पदक मिला है। शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि टीम के प्रदर्शन से चंपारणवासी गौरवान्वित हैं। नेशनल लेवल पर खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया है।
सचिव अशफाक अहमद के नेतृत्व में टीम गयी थी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि बेहतर संसाधन मिले तो चंपारण को और मेडल मिलेगा। सचिव अशफाक अहमद व संयुक्त सचिव अमित सिंह सहित अन्य संघ के पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है।


