रेस्क्यू टीम को मिलेंगे आधुनिक उपकरण
हिन्दुस्तान, चम्पावत
- आपदा विभाग 35.62 लाख रुपये से खरीदेगा उपकरण रेस्क्यू टीम को मिलेंगे आधुनिक उपकरणरेस्क्यू टीम को मिलेंगे आधुनिक उपकरणरेस्क्यू टीम को मिलेंगे आधुनिक उ

योगेश, चम्पावत। चम्पावत जिले की रेस्क्यू टीम को आधुनिक उपकरण मिलेंगे। आपदा विभाग 35.62 लाख रुपये से उपकरणों की खरीद करेगा। इससे जिले की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चम्पावत आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 35.62 लाख रूपये से आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। ये उपकरण एसडीआरएफ, फायर और पुलिस रेस्क्यू टीम को उपलब्ध कराये जाएंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना के तहत लैंप युक्त हेलमेट, वर्षा सुरक्षा पोन्चो, 40 मीटर रस्सी सहित कम-अलॉन्ग, हार्ड फाइबर स्ट्रेचर, रिमोट एरिया लाइट, सर्च लाइट, 100 मीटर फ्लोटिंग एवं बहुउद्देशीय रस्सी, वुड कटर, रोटरी रेस्क्यू आरी, पोल प्रूनर, बैटरी चालित ग्राइंडर तथा पोर्टेबल ऑटोमैटिक पेट्रोल जनरेटर आदि की खरीद की जाएगी।


