पुलिस ने 396 ग्राम चरस संग एक दबोचा
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत पुलिस ने 396 ग्राम चरस के साथ 45 वर्षीय राम सिह कैड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी बाइक भी सीज कर दी है। यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान की गई थी।

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने 396 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही बाइक सीज की है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि एसओजी कोतवाली चम्पावत पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बनलेख के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में पुलिस ने बाइक से जा रहे 45 वर्षीय राम सिह कैड़ा निवासी विहिगिधौर नानकमत्ता की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 396 चरस बरामद की गई।


