चम्पावत में उप प्रधान के लिए आज होगा चुनाव

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत जिले में उप प्रधान पद के लिए चुनाव बुधवार को होगा, जिसमें 312 पदों के लिए मतदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों का दावा किया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी, और मतदान 1 बजे तक चलेगा। परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

चम्पावत में उप प्रधान के लिए आज होगा चुनाव

योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में उप प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले में 312 पदों पर उप प्रधान के चुनाव होने हैं। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया है। चम्पावत जिले की 312 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को मतदान और परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत ब्लॉक में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट ब्लॉक में उप प्रधान के 48 पदों पर चुनाव होगा।

चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। बुधवार को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। दस से 11 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। साढ़े बारह बजे नाम वापसी होगी। एक बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि चार बजे से मतगणना होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।