ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर राजनगर के समरसाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी 'हो' भाषा के महान साहित्यकार ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की और आदिवासी समाज से अपनी संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया।

ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर राजनगर के समरसाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर राजनगर के समरसाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सरायकेला । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी 'हो' भाषा की 'वारंङ क्षिति' (वारंग चिति) लिपि के जनक व महान साहित्यकार ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत समरसाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओत गुरु की प्रतिमा पर नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदिवासी संस्कृति की रक्षा

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी समाज की भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड, बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में बोली जाने वाली आदिवासी हो समाज की "हो भाषा" को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा होने से इस समृद्ध भाषा के साहित्य एवं संस्कृति का विकास बेहद तेजी से होगा। चंपई सोरेन ने मंच से स्पष्ट तौर पर कहा, "मेरा यह दृढ़ मानना है कि अपनी भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति सजग रह कर ही आदिवासी समाज अपने अस्तित्व को बचा सकता है।" उन्होंने समाज के लोगों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने का आह्वान किया।

शिक्षा के लिए उठाए कदम

अपनी सरकार के दौरान आदिवासियों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में हो, संताली, मुंडारी समेत सभी आदिवासी एवं स्थानीय भाषाओं में प्राथमिक स्तर से शिक्षा को लेकर कैबिनेट से स्वीकृति दी गई थी। इसके साथ ही इन भाषाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कराई गई थी, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी मातृभाषा में शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

सामान्य प्रश्न

✦चंपई सोरेन ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर क्या किया?−
उन्होंने ओत गुरु की प्रतिमा पर नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर राजनगर के समरसाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि