हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था करे जल संसाधन विभाग : चंपाई

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य किसानों की सिंचाई समस्याओं को हल करना है। यह परियोजना लगभग 80 करोड़ की लागत से शुरू की गई थी। सोरेन ने स्थानीय अधिकारियों को सिंचाई समस्याओं के समाधान के लिए उचित निर्देश दिए।

हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था करे जल संसाधन विभाग : चंपाई

गम्हरिया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्देश्य हर खेत में पानी पहुंचाकर किसानों की समस्या को दूर करना है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना मेरे ही कार्यकाल में सफलीभूत हुआ और करीब 80 करोड़ की लागत से राज्य का इकलौता इस परियोजना को धरातल ओर उतारने का काम हमने किया है। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के गंजिया बराज में किसानों की सिंचाई की समस्या से रूबरू होते पूर्व मुख्यमंत्री ने अधीक्षण अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को मौके पर तलब किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता सह एमकेड के राज्य नोडल पदाधिकारी कुमार अरविंद को किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई पंचायतों के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की पूरी व्यवस्था नहीं होने से उन्हें फसल उगाने में परेशानी हो रही है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसके लिए 506 जल मित्रों का चुनाव किया जा रहा है। किसानों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इससे पूर्व गांधी गोड़ाई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं और खेती-किसानी की स्थिति तथा सिंचाई से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली।किसानों ने बराज से मिलने वाले सिंचाई लाभ, पानी की उपलब्धता और कृषि कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना और कृषि को सुविधाजनक बनाना जरूरी है। जल संसाधनों का किसानों के हित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मंगल महतो, श्यामापद गोराई, बैदू महतो, रूपेश सिंहदेव, गौरीशंकर दास समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं और किसान मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर खेत में सिंचाई की व्यवस्था करे जल संसाधन विभाग : चंपाई