खेलो झारखंड: चाकुलिया के प्रतिभागियों ने परचम लहराया
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया प्रखंड ने झारखंड जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सहयोग को दिया गया।

चाकुलिया। खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चाकुलिया प्रखंड ने परचम लहराया है। अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। इस प्रखंड के प्रतिभागियों ने 7 गोल्ड मेडल,तीन सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। यह शानदार उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ ही शिक्षकों,प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


