मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नियमित अध्ययन और नशे से दूर रहने पर चर्चा की गई। अभिभावकों से छात्रों को विद्यालय के परिधान में समय पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

 मनोहर लाल प्लस  टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक

चाकुलिया। चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पतित पावन दास की अध्यक्षता में अभिभावक - शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष सुश्री कल्पना मुर्मू, पूर्व अध्यक्ष पियू दास, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो, शिक्षक अमित कुमार दत्त, जयप्रकाश सिंह, आशीष कुमार गुप्ता, प्रसाद मन्ना, सुभाशीष पाल, सायती पालित, कुमारी चिंता मणी, रश्मी सिंह, जूही कुमारी, नेहा खलको, अंजु कुमारी, बहादुर हांसदा, पुरूषोत्तम आनंद, मनसा राम महतो आदि उपस्थित थे। बैठक में छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, 75% उपस्थिति अनिवार्य करने, प्रतिदिन नियमित अध्ययन करने, नशा से दूर रहने पर चर्चा की गयी।

विद्यार्थियों के विद्यालय के परिधान में समय पर विद्यालय आने को सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक