भाजपा का धरना-प्रदर्शन 12 को
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर द्वारा 12 सितंबर को झारखंड सरकार की नाकामियों के खिलाफ चाईबासा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध और निर्दोष छात्रों पर झूठे मुकदमे के खिलाफ किया जाएगा।

चक्रधरपुर। भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर द्वारा आगामी 12 सितंबर को झारखंड सरकार की नाकामी के खिलाफ चाईबासा के पुराना डीसी कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री तीरथ जामुदा ने दी है। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अगुआई में किया जायेगा और झारखंड सरकार की विफलताओं के कारण जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में और आंदोलनकारी निर्दोष छात्रों पर दर्ज हुये झूठे मुकदमें सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जायेगा।
ये भी पढ़ें:भाजपा का धरना-प्रदर्शन 12 को


