स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और जागरूकता वाहन को रवाना किया गया ताकि लोगों को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा सके।

स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर

चाईबासा। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, चाईबासा एवं चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत स्वच्छता ही सेवा अभियान से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छ व्यवहार अपनाने के संबंध में आमजनों को जागरूक किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर