यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के प्रस्ताव का चाईबासा चैंबर ने किया कड़ा विरोध

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2 हजार रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था का विरोध किया है। चैंबर का कहना है कि यूपीआई छोटे व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के प्रस्ताव का चाईबासा चैंबर ने किया कड़ा विरोध

चाईबासा। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2 हजार रुपये से अधिक के पात्र यूपीआई मर्चेंट (पी 2 एम) लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध जताया है। चैंबर का कहना है कि यूपीआई आज देश के छोटे से छोटे सब्जी विक्रेता, फुटकर दुकानदार, ठेला-खोमचा व्यवसायी से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक की रोजमर्रा की भुगतान व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में नए प्रावधान का प्रस्ताव सही नही है चैंबर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूपीआई है या नशा? पहले फ्री में इसकी आदत लगाओ और जब पूरा व्यापार इस पर निर्भर हो जाए तो चार्ज लगाना शुरू कर दो। यह व्यवस्था छोटे व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है और इससे डिजिटल भुगतान अपनाने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।

चैंबर के अध्यक्ष का मत

चैंबर के अध्यक्ष संजय चौबे के अनुसार पिछले वर्षों में व्यापारियों और आम जनता को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया। क्यूआर कोड लगाकर यूपीआई भुगतान स्वीकार करने को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया गया। आज ग्राहक भी बड़ी संख्या में नकद के बजाय यूपीआई से भुगतान करना पसंद करते हैं।

डिजिटल भुगतान की ओर विकास

चाईबासा शहर के साथ साथ सम्पूर्ण देश के व्यापारियों ने अपनी दुकान, सिस्टम और व्यापारिक प्रक्रिया को डिजिटल भुगतान के अनुरूप ढाला है। छोटे दुकानदारों ने क्यूआर कोड लगाए, बैंक खाते जोड़े और ग्राहकों को यूपीआई भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत लगाने का सीधा असर व्यापारी के लाभ-मार्जिन पर पड़ सकता है।

लाभ पर असर

- 0.4% छोटा आंकड़ा नहीं है, व्यापारी के लिए बड़ा असर

श्री चौबे ने कहा 0.4 प्रतिशत पहली नजर में छोटी दर लग सकती है, लेकिन कम-मार्जिन वाले व्यापार में बिक्री पर लगने वाला प्रत्येक अतिरिक्त खर्च महत्वपूर्ण होता है। किराना, कपड़ा, स्टेशनरी, हार्डवेयर, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, छोटे रिटेल प्रतिष्ठान, स्थानीय सेवा प्रदाता और अन्य व्यवसायों में पहले से ही किराया, बिजली, कर्मचारियों का वेतन, परिवहन, जीएसटी एवं अन्य कर, बैंकिंग खर्च, पैकेजिंग तथा स्टॉक से जुड़ी लागत बढ़ रही है। ऐसे में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर अतिरिक्त एमडीआर व्यापारी के वास्तविक लाभ को और कम कर सकता है। सब्जी दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक यूपीआई पर निर्भर हैं।

सामान्य प्रश्न

✦चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किस के खिलाफ विरोध जताया है?−
चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2 हजार रुपये से अधिक के पात्र यूपीआई मर्चेंट लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के प्रस्ताव का चाईबासा चैंबर ने किया कड़ा विरोध