सीआईएमपी : 29 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (सीआईएमपी) में प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ, जिसमें 29 प्रतिभागियों को जॉइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तहत सर्टिफिकेट दिए गए। डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण पर बल दिया, जबकि प्रो. चार्ल्स आर. हैंकला ने वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीआईएमपी : 29 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (सीआईएमपी) में रविवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। सीआईएमपी के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के एंड्रयू यंग स्कूल ऑफ पॉलिसी स्टडीज के पब्लिक फाइनेंस रिसर्च क्लस्टर के तत्वावधान में ज्वाइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम करने वाले 29 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एन विजयलक्ष्मी, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण पर बल दिया। मुख्य वक्ता जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. चार्ल्स आर. हैंकला ने वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। सीआईएमपी के निदेशक डॉ. राणा सिंह ने स्वागत संबोधन दिया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देबब्रत सामंत, सहायक प्राध्यापक, सीआईएमपी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सीआईएमपी के सीएओ कुमोद कुमार ने बताया कि जॉइंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑन पब्लिक फाइनेंस, पब्लिक पॉलिसी एंड अकाउंटेबल इंस्टीट्यूशंस विषय पर चार से नौ तक हुआ। इसमें सार्वजनिक वित्त, सार्वजनिक नीति, सुशासन, राजकोषीय प्रबंधन व जवाबदेह संस्थाओं पर चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।