ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशधार्मिक सड़क कनेक्टिविटी का काम तेज, खर्च होंगे एक लाख पांच हजार करोड़

धार्मिक सड़क कनेक्टिविटी का काम तेज, खर्च होंगे एक लाख पांच हजार करोड़

केंद्र सरकार विकास के हाईवे व एक्सप्रेस-वे बनाने के साथ भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या व अन्य धार्मिक-तीर्थ स्थलों को विकसित करने का काम तेजी से कर रही है। अयोध्या से चित्रकूट-मैहर रामवन गमन और...

धार्मिक सड़क कनेक्टिविटी का काम तेज, खर्च होंगे एक लाख पांच हजार करोड़
नई दिल्ली, अरविंद सिंहFri, 05 Jun 2020 06:45 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार विकास के हाईवे व एक्सप्रेस-वे बनाने के साथ भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या व अन्य धार्मिक-तीर्थ स्थलों को विकसित करने का काम तेजी से कर रही है। अयोध्या से चित्रकूट-मैहर रामवन गमन और विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा परियोजना 85 फीसदी पूरी कर ली है। वहीं, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे परियोजना वैष्णो देवी भक्तों की राह आसान करेगी। सरकार 1,225 किलोमीटर लंबी धार्मिक सड़क कनेक्टिविटी पर एक लाख 5 हजार करोड़ से अधिक निवेश करेगी।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रामवन गमन परियोजना में अयोध्या से मैहर वाया चित्रकूट तक 375 किलोमीटर दो लेन-चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण किया जा रहा है। इसमें अयोध्या से चित्रकूट के बीच कई स्थानों पर राज्य राजमार्ग थे, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर विकसित कर दिया है। 2018 में शुरू हुई परियोजना का 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया जाएगा।

रामवन गमन योजना का रूट :दो लेन/चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की शुरुआत प्रतापगढ़ के मोहनगंज से शुरू होगी। राजमार्ग जेठवारा, कन्हैयापुर, त्रिलोकपुर, श्रृंगवेरपुर, इलाहाबाद बाईपास, कौशांबी से होते हुए चित्रकूट से मैहर तक विकसित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं: सरकार अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा को दो लेन राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी, सौंदर्यीकरण करने का काम कर रही है। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें