सेंट्रल विस्टा का नाम ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ हुआ : मनोहर लाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र को 'कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स' या 'कर्तव्य भवन क्षेत्र' कहने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई कर्तव्य भवन हैं, जिन्हें अब इसी नाम से जाना जाएगा। मंत्रालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय के तहत 10 इमारतें बनाने की योजना है।

सेंट्रल विस्टा का नाम ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ हुआ : मनोहर लाल

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र को ‘कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स’ या ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ कहा जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सेंट्रल विस्टा नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा का नाम बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पेरे इलाके में कई कर्तव्य भवन, कर्तव्य मार्ग हैं। ऐसे में इसे अब कर्तव्य भवन एरिया (क्षेत्र) के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की पुनर्विकास योजना के तहत मंत्रालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय के तहत 10 इमारतें बनाने की योजना है, जिसमें से तीन पहले ही बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इन कर्तव्य भवनों को बनाने वालों को याद करेंगे।

राजपथ का नाम परिवर्तन

बता दें कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था। बाद में, इस रास्ते पर बनी नई सरकारी इमारतों का नाम कर्तव्य भवन रखा गया। इसी तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के कार्यालय वाले नए कॉम्प्लेक्स का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है।

कर्मचारियों के लिए नई स्थानांतरण नीति

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी में स्थानांतरण की नई नीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए उनकी पसंद की जगह पर तैनाती देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्थानांतरण के कई अनुरोध मिले हैं, लेकिन कर्मचारियों को सिर्फ अपने बारे में नहीं, सबके भले के बारे में सोचना चाहिए।

प्रश्न और उत्तर

कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स का नाम कब रखा गया?
यह नाम केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल द्वारा रविवार को रखा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।