घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए सीयूजीएल का विशेष अभियान शुरू

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) ने घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग अभियान शुरू किया है। पहले चरण में 60 आवासीय सोसाइटियों को शामिल किया गया है, जिसमें जागरूकता अभियान भी चलाया गया। नए ग्राहकों को पहले बिल में 500 रुपए की मुफ्त गैस का लाभ मिलेगा।

घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए सीयूजीएल का विशेष अभियान शुरू

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) ने घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विशेष मार्केटिंग अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पहले चरण में शहर की 60 आवासीय सोसाइटी और कॉलोनियों को कवर किया जाएगा। पहले दिन रामपुर गार्डन, इंटरनेशनल सिटी, सिंधु पैलेस, सिंधु नगर, एल.ए. अपार्टमेंट, साउथ सिटी, डिफेंस कॉलोनी, सिटी एन्क्लेव, नवजीवन अपार्टमेंट और ड्रीम होम्स में जागरूकता अभियान चलाया गया। ‎अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि 25 मई 2026 की सरकारी गजट अधिसूचना के अनुसार जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन लग चुका है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर या ट्रांसफर करना होगा।

सीयूजीएल ने पीएनजी को सुरक्षित, सुविधाजनक और निरंतर गैस आपूर्ति का बेहतर विकल्प बताया। कंपनी ने निवासियों को सीयूजीएल केयर ऐप के माध्यम से घर बैठे आवेदन की सुविधा भी दी है। नए ग्राहकों को 500 की मुफ्त गैस का लाभ मिलेगा, जो उनके पहले बिल में समायोजित किया जाएगा। बुधवार को शहर की कई अन्य कॉलोनियों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।