भविष्य की तकनीक और भारत की विकास-यात्रा पर मंथन

हिन्दुस्तान, गया
share

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार ने ‘टेक्नोलॉजी विजन 2035’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। प्रो. रंजन ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरतों पर मुख्य ध्यान दिया। उन्होंने जनरेटिव AI, क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की और विद्यार्थियों को तकनीकी नवोन्मेषक बनने के लिए प्रेरित किया।

भविष्य की तकनीक और भारत की विकास-यात्रा पर मंथन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) की संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) की ओर से विवेकानंद व्याख्यान परिसर सभागार में ‘टेक्नोलॉजी विजन 2035’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डीवाई पाटिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, पुणे के पूर्व कुलपति और एएसपीएल फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं सह-संस्थापक प्रो. रंजन ने टेक्नोलॉजी विजन की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसकी परिकल्पना 1993 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल में टीआईएफएसी के अंतर्गत शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी विजन को भविष्यवाणी के बजाय भारत की जरूरतों और तकनीकी संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार रणनीतिक रोडमैप के रूप में समझना चाहिए।प्रो.

रंजन ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, आवास और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी को भविष्य की प्रमुख जरूरतें बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य सुविधाओं का विस्तार करने के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना होना चाहिए। जनरेटिव एआई, वैज्ञानिक अनुसंधान में एआई, उन्नत ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, क्वांटम कंप्यूटिंग, 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स को उन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उच्च शिक्षा में व्यक्तिगत एआई शिक्षक, वर्चुअल लैब और परियोजना आधारित शिक्षा की संभावनाओं पर भी चर्चा की। विद्यार्थियों से तकनीक के उपयोगकर्ता के बजाय सृजनकर्ता और नवप्रवर्तक बनने का आह्वान किया। मौके पर आईआईसी अध्यक्ष प्रो. वेंकटेश सिंह समेत शिक्षक, समिति सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभविष्य की तकनीक और भारत की विकास-यात्रा पर मंथन