सौ किलो से ज्यादा कचरा पैदा करने वाली संस्थानों की पहचान होगी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सौ किलो से अधिक कचरा उत्पादन करने वाले संस्थानों की पहचान के निर्देश दिए हैं। यह कदम कचरा प्रबंधन की स्थिति को बेहतर बनाने और नागरिक समस्याओं की रोकथाम के लिए उठाया गया है। सभी राज्य प्रदूषण बोर्डों को स्थानीय निकायों के साथ मिलकर बल्क वेस्ट जेनरेटर की पंजीकरण प्रक्रिया को लागू करने को कहा गया है।

सौ किलो से ज्यादा कचरा पैदा करने वाली संस्थानों की पहचान होगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और समितियों को इन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यहां से निकलने वाले कचरे का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सके। आधुनिक जीवनशैली के साथ ही घरों से निकलने वाले कचरे की तादाद में देशभर में ही बढ़ोतरी हुई है। इसका सही तरीके से प्रबंधन नहीं किए जाने से तमाम किस्म की नागरिक समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। कचरा प्रबंधन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ऐसे संस्थानों, परिसरों, कार्यालयों आदि की पहचान शुरू की गई है, जहां पर हर दिन सौ किलो से ज्यादा ठोस कचरा पैदा होता है।
इसके अलावा, 20 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल या 40 हजार से लीटर से ज्यादा पानी की खपत करने वाले संस्थानों को भी बल्क वेस्ट जेनरेटर की श्रेणी में रखा जाता है।सीबीसीपी ने सभी राज्य प्रदूषण बोर्ड और समितियों को कहा कि वे अपने यहां के शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों को बल्क वेस्ट जेनरेटर की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इन सभी को एक विशेष पोर्टल पर पंजीकृत किया जा सके। इससे यहां पर पैदा होने वाले कचरे और उसके प्रबंधन के बारे में ज्यादा समुचित निगरानी करना संभव होगा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

