ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनेहरू की विरासत कमतर करने की कोशिश हो रही : सोनिया गांधी

नेहरू की विरासत कमतर करने की कोशिश हो रही : सोनिया गांधी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की...

नेहरू की विरासत कमतर करने की कोशिश हो रही : सोनिया गांधी
एजेंसी,नई दिल्लीWed, 14 Nov 2018 04:32 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक ‘नेहरू : द इन्वेंशन ऑफ इंडिया’ के पुनर्विमोचन अवसर पर सोनिया गांधी ने क हा- आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री का योगदान कभी भूला नहीं जा सकता। नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा, नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और उन्हें मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।

सोनिया गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर पंडित नेहरू ने लोकतंत्र मजबूत किया और देश की राजनीतिक व्यवस्था समृद्ध बनाने का काम किया। आज हम इन्हीं मूल्यों पर गर्व करते हैं। नेहरूवाद के मुख्य स्तंभों के तौर पर शशि थरूर (कांग्रेस सांसद) ने कुछ मूल्यों का उल्लेख किया, वे मूल्य हैं- लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्माण, भारतीय धर्मनिरपेक्षता, समाजवादी आर्थिक व्यवस्था, गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति। ये मूल्य भारतीयता के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा हैं, आज इन्हीं मूल्यों को चुनौती दी जा रही है।

लोकतंत्र को मजबूती उन्होंने दी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘हमें अपने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ उन लोगों से लड़ना होगा जो (नेहरू की विरासत को) कमतर करने की कोशिश कर रहे हैं। पंडित नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।

आलोचना से पहले नेहरू को पढ़ना चाहिए

इस कार्यक्रम में थरूर ने कहा- ‘पंडित नेहरू ने हमेशा इस विचार को आगे रखा कि देश किसी व्यक्ति से महत्वपूर्ण है और संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए। आज अगर देश में लोकतंत्र कायम है, तो उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री का सबसे अहम योगदान है। उनकी आलोचना करने के पहले उनके योगदान को समझना जरूरी है। उन्हीं ने देश को आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डीआरडीओ और कई अहम संस्थान दिए और देश के विकास की मजबूत बुनियाद डाली। लोगों को आजादी के समय के भारत की स्थिति के बारे में जानना चाहिए, उसके बाद उन्हें पता चलेगा कि पंडित नेहरू ने भारत को किस तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।’

राजस्थान चुनावः भाजपा में इस्तीफों की बारिश, कई दिग्गजों ने छोड़ा साथ

'चुनाव आने दो BJP में मचेगी भगदड़, कई नेता पार्टी छोड़ने को तैयार'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें