गुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध करा लक्ष्यों की प्राप्ति करें : डीडीसीगुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध करा लक्ष्यों की प्राप्ति करें : डीडीसी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को ले कर पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने निर्देश दिया है।

गुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध करा लक्ष्यों की प्राप्ति करें : डीडीसीगुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध करा लक्ष्यों की प्राप्ति करें : डीडीसी

चाईबासा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को ले कर पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने निर्देश दिया है कि योजना से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने विभागीय कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित सूचकांकों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि समेकित रूप से सभी जानकारियों को योजना के आधिकारिक पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने वाले विभिन्न प्रमुख प्रदर्शन सूचकांकों की नियमित समीक्षा केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। इसलिए पोर्टल पर अपलोड किए जाने वाले सभी आंकड़े प्रमाणिक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि डाटा की गुणवत्ता एवं समयबद्ध उपलब्धता योजना के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में सभी विभाग पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।