सेंट्रल बार ने एक माह में चुनाव कराने का प्रस्ताव किया खारिज

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- यूपी बार काउंसिल ने एल्डर कमेटी को दिया था निर्देश लखनऊ, विधि संवाददाता।

सेंट्रल बार ने एक माह में चुनाव कराने का प्रस्ताव किया खारिज

सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने बैठक कर प्रदेश बार काउंसिल के गत 23 अक्टूबर के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बीते दिनों एल्डर कमेटी को प्रदेश बार काउंसिल ने एक माह के अंदर चुनाव कराने का निर्देश दिया था। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से गत 27 अगस्त को पारित प्रस्ताव जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव अवनीश दीक्षित ने प्रदेश बार काउंसिल के सचिव को गत 29 अगस्त को पत्र भेजकर कहा है कि बार काउंसिल द्वारा 23 अगस्त को पारित प्रस्ताव विधि विरुद्ध एवं क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर पारित किया गया है। लिहाजा सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बहुमत से उसे निरस्त करने का प्रस्ताव पारित करती है।

प्रदेश बार काउंसिल ने 23 अगस्त को एक प्रस्ताव पारित कर सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा 22 फरवरी 2026 को पारित प्रस्ताव को निरस्त करते हुए निर्देश दिया था कि सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी एक सप्ताह के अंदर एल्डर कमेटी को चार्ज प्राप्त कर दे तथा एल्डर कमेटी एक माह के अंदर वार्षिक चुनाव संपन्न कराए। बार काउंसिल ने यह भी कहा था कि यदि कोई सदस्य अथवा अधिवक्ता चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करता है तो इसकी सूचना तुरंत बार काउंसिल को दी जाए।एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्ताव की जानकारी सचिव बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को देते हुए अनुरोध किया गया है कि सेंट्रल बार द्वारा बार काउंसिल के 23 अगस्त 2026 के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। लिहाजा ऐसी स्थिति में दिशा निर्देश जारी किया जाए कि वह इस संबंध में अगली क्या कार्रवाई करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेंट्रल बार ने एक माह में चुनाव कराने का प्रस्ताव किया खारिज