40 करोड़ के लोन स्वीकृति पत्र दिए
हिन्दुस्तान, आगरा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आगरा में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गृह ऋण, वाहन ऋण, गोल्ड लोन, शिक्षा ऋण, और व्यक्तिगत ऋण के बारे में जानकारी दी गई। ग्राहकों को ऋण प्रस्तावों के लिए मार्गदर्शन और सहायता मिली, और योग्य ग्राहकों को ₹40 करोड़ की स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आगरा क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके माध्यम से रिटेल बैंकिंग पोर्टफोलियो के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। गृह ऋण, वाहन ऋण, गोल्ड लोन, शिक्षा ऋण एवं व्यक्तिगत ऋण शामिल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभिन्न शाखाओं से आए ग्राहकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्हें मौके पर ही मार्गदर्शन, पात्रता का आकलन एवं ऋण प्रस्तावों के प्रसंस्करण के लिए सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान पात्र रिटेल ग्राहकों को संस्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिनकी कुल स्वीकृत राशि लगभग ₹40 करोड़ रही।


