एसीएस की परीक्षा चार केंद्रों पर होगी
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । जिले में रविवार को दो पालियों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में रविवार को दो पालियों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (एसीएस) की परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां संघ लोक सेवा आयोग के मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट व लोकल एक्सपेक्टिंग ऑफिसर अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुनिश्चित करें कि मूलभूत सुविधाएं व सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों।
किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष जांच की जाए, ताकि कोई भी अभ्यर्थी उन्हें भीतर न ले जा सके।


