हस्त पुस्तिका कार्य को लेकर बीडीओ ने की बैठक
रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने जनगणना कार्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों का संकलन आवश्यक है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कहा, जनगणना का कार्य समय पर पूरा करें, प्रमाणिक आंकड़ों का संकलन महत्वपूर्ण लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा, शिथिलता बरतनेवालों पर कार्रवाई होगी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार भवन में शुक्रवार को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने की। डीसीएचबी कार्य के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह कार्य एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत आवश्यक आंकड़ों का संकलन एवं अभिलेखीकरण किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए सही एवं प्रमाणिक आंकड़ों का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


