1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगा गणना दल, 40 सवालों से जुटेगा परिवारों का ब्योरा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

- 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा, 5 से 9 जनवरी तक होगा पुनरीक्षणफोटो 19 जनगणना को लेकर प्रजेंटेशन देते मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी

1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगा गणना दल, 40 सवालों से जुटेगा परिवारों का ब्योरा

कन्नौज। संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिले में दूसरे चरण की जनसंख्या गणना का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। जिले में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों और उनके सदस्यों से संबंधित निर्धारित जानकारी जुटाएंगे। इस चरण में प्रत्येक परिवार से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जानाकारी देते हुए बताया कि जनगणना का संदर्भ समय 5 जनवरी 2027 को रात्रि 12 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना कार्य के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार जानकारी दर्ज करेंगे। लोगों से अपील की गई कि वे गणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जनगणना शुरू होने से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए नागरिक स्वयं और अपने परिवार से संबंधित जनगणना की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्वगणना को लेकर व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया。

जनगणना के दूसरे चरण का प्रस्तुतीकरण

इस दौरान मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें जनगणना की अवधारणा, वैधानिक प्रावधान, प्रशासनिक व्यवस्था और समय-सारणी की जानकारी दी गई। साथ ही बेघर परिवारों की गणना की प्रक्रिया भी समझाई गई। जनपद में दूसरे चरण के लिए चार्जवार एन्यूमरेशन ब्लॉकों की अनुमानित संख्या से भी अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इस दौरान जिला प्रभारी अंशु साहू, मास्टर ट्रेनर मृदुल मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पहले चरण का विवरण

जनगणना-2027 की प्रक्रिया को दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में मकानों और आवासीय स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्र करने का काम किया गया था। इस दौरान प्रगणकों ने प्रत्येक आवासीय इकाई से संबंधित विभिन्न बिंदियों पर जानकारी दर्ज की थी। इस चरण में कुल 34 प्रश्न शामिल थे। अब दूसरे चरण में फोकस जनसंख्या से संबंधित विवरण जुटाने पर रहेगा। प्रशासन की ओर से गणना प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जनगणना से प्राप्त आंकड़े आगे की प्रशासनिक और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।

बेघर परिवारों की गणना

अंतिम दिन शाम को होगी बेघरों की गणना। जनगणना के दूसरे चरण में ऐसे लोगों को भी गणना में शामिल किया जाएगा जिनके पास रहने के लिए कोई नियमित आवास नहीं है। इसके लिए बेघर परिवारों की अलग से गणना कराई जाएगी। मास्टर ट्रेनर के प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि बेघर परिवारों की गणना फील्ड कार्य के अंतिम दिन यानी 4 जनवरी 2027 की शाम की जाएगी। इसके लिए गणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना प्रक्रिया में कोई भी पात्र व्यक्ति या परिवार गणना से छूट न जाए। इसके लिए फील्ड स्तर पर निगरानी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी संकलित की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦जनगणना-2027 के दूसरे चरण में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?−
दूसरे चरण में प्रत्येक परिवार से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगा गणना दल, 40 सवालों से जुटेगा परिवारों का ब्योरा