गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति के रंग
प्रभात फेरियों से गूंजा गांव-गांव, स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाई जयंती (फोटो) नवाबगंज/कौड़िहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कौड़िहार और श्रृंग्वेरपुर विकासखंड के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल मलाक बलऊ में प्रबंधक योगेन्द्र गुप्ता और चेयरमैन नूपुर गुप्ता के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश और स्वच्छ भारत अभियान के महत्व के बारे में बताया गया।
बच्चों ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। प्राथमिक विद्यालय गरियावां में भी गांधी और शास्त्री जयंती उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिन्हा ने विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान फैमीना कय्यूम, विमला यादव, सरिता सुधाकर, नीरज सिंह, निर्मला, विमला, रामकली आदि रहे।


