श्रीराधा रानी जन्मोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
श्रीराधा रानी जन्मोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू श्रीराधा रानी जन्मोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू श्रीराधा रानी जन्मोत्सव पर सात

श्री राधा रानी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगत के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से आये कथा व्यास दाताराम अग्निहोत्री महाराज कर रहे हैं। कथा शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलायें सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। भक्ति गीतों और संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण सहित देवी-देवताओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा श्री राधा-कृष्ण मंदिर, बड़ा कुआं से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मंदिरों से होते हुये कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
कथा का समापन 19 सितंबर को होगा। इसी दिन श्रीराधा रानी की पालकी नगर भ्रमण के लिये निकाली जायेगी। 21 सितंबर को भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का पूर्ण विराम होगा। कथा संयोजक रामेश्वर दयाल शर्मा, बीना देवी, डॉ. केशव कुमार शर्मा, कुलदीप सारस्वत, कैलाश नारायण शर्मा, चुन्नी लाल शर्मा, आकाश गुप्ता, शिवकांत शर्मा, राकेश कुमार सारस्वत, संदीप शर्मा मौजूद थे।


