संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन भाषा:आचार्य कुशलदेव
गुरुकुल महाविद्यालय, ततारपुर हापुड में संस्कृत सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य ज्ञान सिंह ने की। प्राचार्य डॉ प्रेमपाल शास्त्री ने संस्कृत की महत्ता और रोजगार के अवसरों पर बात की।
गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड में संस्कृत सप्ताह मनाया गया। जिसमें संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग अध्यक्ष आचार्य ज्ञान सिंह ने की। गुरुकुल के प्राचार्य डॉ प्रेमपाल शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भाषा एक संस्कारों की भाषा है। संस्कृत भाषा को पढ़ने से व्यक्ति के अंदर संस्कार स्वत: ही आ जाते हैं क्योंकि संस्कृत भाषा में जितने संस्कारों की बात कही गई है उतनी अन्य किसी भाषा में नहीं कही गई। संस्कृत देवताओं की भाषा है जिससे हमें पढ़ना और सीखना चाहिए। आचार्य कुशल देव ने बताया कि संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन भाषा है।
हमारे सभी धार्मिक ग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए हैं। मीडिया प्रभारी आचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि आज संस्कृत भाषा को पढ़ने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से भी त्रिभाषा नियम के अनुसार सबसे ज्यादा बच्चे संस्कृत भाषा को चुन रहे हैं। संस्कृत भाषा के माध्यम से अनेकों रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पंवार ने कहा कि रक्षाबंधन अर्थात श्रावण मास की पूर्णिमा को सरकार की तरफ से संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान ब्रह्मचारी सत्यव्रत, तरुण, अभ्यांश पटेल, अंकुश शर्मा, जितेंद्र शास्त्री मौजूद रहे।


