भक्तों ने मनाई सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

भक्तों ने मनाई सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंतीभवसागर से पार कराने का मार्ग दिखाते हैं। अनिल सिंह ने कहा कि मानव जीवन परमात्मा की भक्ति के लिए

भक्तों ने मनाई सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सद्गुरु सदाफल देव महाराज के अनुयायियों ने उनकी 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई। स्वर्वेद आश्रम उमरहा से आए साधक पुरोहित मनोज यादव ने वैदिक ऋचाओं के साथ एक कुंडीय यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि फनिंन्द्र राय ने सद्गुरु के जीवन और उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि चंद्रदेव यादव ने कहा कि सद्गुरु ही आत्माओं को भवसागर से पार कराने का मार्ग दिखाते हैं। अनिल सिंह ने कहा कि मानव जीवन परमात्मा की भक्ति के लिए मिला है, जो सद्गुरु के ब्रह्मज्ञान से संभव है। पलटू प्रजापति ने सद्गुरु कृपा के महत्व पर विचार रखे। डॉ. अनिल शर्मा ने सद्गुरु को सभी गुरुओं का परम गुरु बताया।

ध्रुव वर्मा ने सदाफल देव महाराज की साधना और ब्रह्मविद्या के प्रचार के संकल्प की चर्चा की। संत लल्लन और कपिल देव शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन जिला उपदेष्टा केशव सिंह यादव ने किया। अंत में पूर्व जिला संयोजक ओमप्रकाश राम ने आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभक्तों ने मनाई सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती