सेलाकुई में भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान, देहरादून
सेलाकुई में राधा अष्टमी के मौके पर भक्तिमय माहौल बना। ज्वाला मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
सेलाकुई में भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
सेलाकुई। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर सेलाकुई का माहौल रविवार को भक्तिमय हो उठा। ज्वाला मंदिर में रविवार से शुरू होने वाली संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पहले शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और आस्था के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।


