पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर बच्चों ने बांधा समां
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और उत्कृष्टता के लिए विभिन्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।
किच्छा, संवाददाता। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों और प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। गुरुवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुन पर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। इस दौरान आयोजक समिति के संयोजक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश चंद्र पंत एडवोकेट और पीयूष पंत ने एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार जीसी त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी, पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवेंद्र कुमार सारस्वत, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह धानक, अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा और डॉ. निर्मला तिवारी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नालंदा स्कूल की प्रबंधक डॉ. मृदुला किशोर, डॉ. राहुल किशोर, प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार दुबे, कैलाश कांडपाल, महेश शर्मा और कमलेश दुबे मौजूद रहे।


