रैनेसा स्कूल में खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

रैनेसा स्कूल में खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

रैनेसा स्कूल में खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
रैनेसा स्कूल में खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को रैनेसा स्कूल में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेल एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर एवं उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान खेल प्रश्नोत्तरी, संभाषण प्रतियोगिता तथा शिक्षकों व छात्रों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। छात्रा श्रेया गोयल को रजत पदक, गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप में वंशिका, जानवी व ग़ज़ल को स्वर्ण पदक एवं ट्रॉफी तथा 24वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आराध्या, अंशिका, इशिता व अगम्य को स्वर्ण पदक दिए।

एनसीसी थल सेना कैंप के लिए चयनित गजल दीक्षित व वंशिका और आईजीसी बेस्ट कैडेट का सम्मान पाने वाली विधि राजौरा को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरैनेसा स्कूल में खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा