बड़े बदलाव के लिए अहिंसा सबसे प्रभावी हथियार: कमिश्रर

हिन्दुस्तान, बरेली
share

जिले में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी दफ्तरों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर और डीएम ने शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि दी और छात्राओं ने गांधी जी के भजनों का गायन किया। कई शिक्षिकाओं और छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

बड़े बदलाव के लिए अहिंसा सबसे प्रभावी हथियार: कमिश्रर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरकारी दफ्तरों में बापू और शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर शंभू कुमार ने कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी बचपन से ही सच्चाई और ईमानदारी के पथ पर चलने वाले व्यक्ति थे। उनका मानना था कि बड़े बदलाव के लिए अहिंसा और सत्याग्रह सबसे प्रभावी हथियार है। डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों में वैष्णव वचन, रघुपति राघव राजा राम, चदरिया झीनी रे झीनी, शास्त्री जी तुम्हें देश प्रणाम करता है गीतों का गायन किया।

डीएम ने छात्राओं अंकिता जौहरी, सौम्या कसौधन, रागिनी यादव, मानवी, कामिनी मौर्य, जैन्शी, तनु, नव्या रस्तोगी, परिधि ओबरॉय व यशिका और शिक्षिकाओं में श्रुति प्रज्ञानन, चक्षुप्रिया और सहायक देवेन्द्र प्रताप को सम्मानित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबड़े बदलाव के लिए अहिंसा सबसे प्रभावी हथियार: कमिश्रर