श्री दिगंबर जैन विद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्रीजी की जयंती

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरी तिलैया में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक ने छात्रों को उनके जीवन और विचारों के बारे में बताया और आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया।

श्री दिगंबर जैन विद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्रीजी की जयंती

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। श्री दिगंबर जैन विद्यालय पानी टंकी रोड़, झुमरी तिलैया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुरुवार को स्कूल के छात्र -छात्राओं ने बड़े ही उत्साह, श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक जैन, एकेडमिक हेड एकता जैन - सोनल जैन, सुपरवाइजर मुरारी सिंह,जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प दिलाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्री दिगंबर जैन विद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्रीजी की जयंती