विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर राजकीय आईटीआई में किया हवन यज्ञ

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

राजकीय आईटीआई, बिजनौर में भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और 17 सितंबर को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। राजकीय आईटीआई के प्रमुख एवं अन्य सहयोगी इस समारोह में उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर राजकीय आईटीआई में किया हवन यज्ञ

राजकीय आईटीआई, बिजनौर में गुरुवार को विश्व के प्रथम इंजीनियर सोने के शहर लंका के निर्माता भगवान ब्रह्मा के सातवें पुत्र विश्वकर्मा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ही राजकीय आईटीआई बिजनौर में विशेष सफाई अभियान चला कर समस्त वर्कशॉप एवं उपकरणों की सफाई की गई तथा 17 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीआई में उपयोग होने वाले समस्त उपकरणों की भी पूजा की गई प्रधान सहायक राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है।

इस अवसर पर राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, फोरमैन दीपक कुमार गुप्ता, अनु,प्रधान सहायक राकेश शर्मा,संजीव चौधरी,आशीष कुमार सक्सेना, आशीष कुमार, प्रेम सिंह ,सत्यवीर सिंह, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविश्वकर्मा जन्मोत्सव पर राजकीय आईटीआई में किया हवन यज्ञ