पावापुरी को अहिंसक क्षेत्र घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन
भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव पर देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु पावापुरी को अहिंसक क्षेत्र घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन

भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव पर देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने 6 नवंबर से प्रतिबंध लागू करने का किया आग्रह पावापुरी, निज संवाददाता।
अहिंसा के विचार
भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव पर पावापुरी को संपूर्ण अहिंसक क्षेत्र घोषित करने की मांग उठी है। बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने इस संबंध में डीएम उदिता सिंह को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। कमेटी ने छह नवंबर 2026 से पावापुरी क्षेत्र में अहिंसा से जुड़े नियमों को लागू करने की मांग की है।
धार्मिक आयोजन
पावापुरी के श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में सात से नौ नवंबर तक भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनेगा। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जैन धर्मावलंबियों के लिए पावापुरी अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान महावीर ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया था।
जिल प्रशासन की भूमिका
कमेटी के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन की ओर से महोत्सव के अवसर पर पावापुरी क्षेत्र को अहिंसक क्षेत्र घोषित किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी संपूर्ण क्षेत्र को अहिंसक क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी है। इससे जैन समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। आवेदन की प्रतिलिपि राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

