बिरौल:पारंपरिक रूप से की गयी जिउतिया पूजा-अर्चना
हिन्दुस्तान, दरभंगा
शिव कुमार खर्गा, बिरौल। शनिवार को जिउतिया पर्व के दौरान माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। उन्होंने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए निर्जला उपवास किया। माताएँ तालाब और नदी घाट पर स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करती रहीं। इस पर्व की मान्यता प्राचीन राजा जीमूतवाहन से जुड़ी है।

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जिउतिया पर्व को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखा। अलसुबह से ही माताओं ने नजदीकी तालाब व नदी घाट पर पहुंचकर स्नान किया। इसके बाद विधि-विधान से चावल, सिंदूर और जिमूतवाहन महाराज की प्रतिमा रखकर पूजा की। इस दौरान माताओं ने उन्हें दही-चूरा का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर दिन-रात उपवास रखा। मान्यता है कि प्राचीन काल में धर्मात्मा राजा जीमूतवाहन ने नागवंश की रक्षा के लिए स्वयं को गरुड़ के सामने समर्पित कर दिया था।
ये भी पढ़ें:Mirzapur News: और शंखचूड़ को मिला अभयदान
ये भी पढ़ें:Ramgarh News: केदला में माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत, संतान की लंबी आयु की किया कामना
ये भी पढ़ें:संतान की आयु के लिए रखा जिउतिया व्रत

