पाबंदियों के बीच मनेंगे होली और ईद? केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर दी यह सलाह

हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर होली, बिहू, शब-ए-बारात जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करने की बात कही है। इस...

coronavirus cases

केंद्रीय अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर होली, बिहू, शब-ए-बारात जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करने की बात कही है। इस पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि बड़े पैमाने पर लोगों के एक जगह जुटने पर रोक के लिए प्रशासन ऐसे फैसले ले सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की अपर सचिव आरती आहूजा की ओर से लिखे गए पत्र में राज्यों से कहा गया है कि वे त्योहारों के मद्देनजर पाबंदियों पर विचार कर सकते हैं। राज्यों की ओर से त्याहारों के दौरान भीड़ जुटने से रोकने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के सेक्शन 22 के तहत राज्य अपनी ओर से सख्ती के फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही पत्र में कहा गया है कि इस मुकाम पर यदि हम ढील बरतते हैं तो अब तक कोरोना से जंग में जो बढ़त मिली है, वह खत्म हो सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन और भीड़ जुटने से रोकना ही संक्रमण के प्रसार को थामने का कारगर उपाय है।

गुजरात सरकार का आदेश, घर पर ही मनाएं होली: इस बीच गुजरात सरकार ने आदेश दिया है कि राज्य में होली का उत्सव सीमित ढंग से और पारंपरिक तौर पर ही मनाया जाए। सरकार ने आदेश दिया है कि कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले लोगों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने की अनुमति नहीं होगी। होली के दिन किसी भी तरह के बड़े इवेंट या फिर एक जगह पर बहुत से लोगों के इकट्टा होने पर रोक होगी।

— ANI (@ANI) March 24, 2021

UP, दिल्ली, MP और मुंबई पहले ही पाबंदियों के आदेश: इससे पहले मंगलवार को बीएमसी ने मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर होली न मनाने का आदेश जारी किया था। इसके अलावा दिल्ली में भी होली समेत कई उत्सवों को लेकर यह आदेश जारी किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी होली पर भारी जुटान को रोकने के लिए 'मेरा घर मेरी होली' कैंपेन शुरू किया है और लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर ही त्योहार मनाएं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सार्वनजिक तौर पर होली मनाने से बचने की सलाह दी है। यही नहीं राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाबंदियों के बीच मनेंगे होली और ईद? केंद्र ने सभी राज्यों को दी सलाह