हिंदी दिवस पर बालिका की फीस देकर शिक्षा को दिया बढ़ावा
हिंदी दिवस पर संस्कृति संस्था ने नीना मेहरोत्रा के फार्म हाउस में बैठक आयोजित की। इसमें अंगूरी देवी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा स्वाति की एक वर्ष की फीस भरी गई। अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने हिंदी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में कविता और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति संस्था की ओर से नीना मेहरोत्रा के फार्म हाउस पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था की ओर से अंगूरी देवी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा स्वाति की एक वर्ष की फीस जमा की गई। संस्था की ओर से हर वर्ष एक बालिका की शिक्षा की फीस देने की पहल की जाती है। संस्था की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। सचिव मधु कुमार ने कविता के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा, फूले-फले हिंदी हमारी, हम हैं यह कामना करते, विश्व की भाषा हो हिंदी, यह आरजू करते।
इस दौरान नीना, मीना और अर्चना ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। मेजबान की ओर से मनोरंजक खेलों का आयोजन कर कार्यक्रम को अलग अंदाज दिया गया। कार्यक्रम में अर्चना, मीना, मधु, मृदुला, तारा, सारिका, साधना, उषा, इंदु, पूनम, रितु, अनुरिता, सरिता, सविता, कुमकुम, प्रेमा, सुरेखा, अंजलि, सुमन, नीलम, नीता, बिंदु समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।


