गुरता गद्दी दिवस पर शबद कीर्तन से संगत निहाल
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में रविवार को गुरु रामदास जी महाराज का जोतिजोत दिवस और गुरु अरजन देव जी महाराज का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। सुबह और शाम गुरमत समागम में सुखमनी साहिब का पाठ हुआ और शबद कीर्तन किया गया। रात में गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया।

कानपुर। गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा ब्लॉक-11 गोविन्द नगर में रविवार को साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज का जोतिजोत दिवस और साहिब श्री गुरु अरजन देव जी महाराज का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सुबह और शाम गुरमत समागम हुआ। सुबह सुखमनी साहिब व नितनेम का पाठ हुआ। हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई सिमरनजीत सिंह और भाई हरविंदर सिंह, ज्ञानी चरनजीत सिंह और भाई योगिंदर सिंह शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। रात में गुरु का अटूट लंगर छका गया। पूरे पंडाल में केसरी निशान साहिब झूलते नज़र आ रहे थे। यहां सरदार सतनाम सिंह, दविंदर सिंह, दिलीप सिंह मल्होत्रा, जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, इंदरदीप सिंह, हरमीत सिंह और टीपी सिंह सोनू आदि उपस्थित रहे।


