शिक्षक डॉ. सौरभ के सम्मान मिलने से साथी शिक्षकों में खुशी
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
अस्थावां प्रखंड के मध्य विद्यालय कुलती में शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार का राज्यस्तर पर सम्मान मिलने पर साथी शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उन्हें इस साल शिक्षक दिवस पर बहादुरपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। डॉ. सौरभ जिले के एकमात्र शिक्षक हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

शिक्षक डॉ. सौरभ के सम्मान मिलने से साथी शिक्षकों में खुशी फोटो : सौरभ : अस्थावां प्रखंड के मध्य विद्यालय कुलती में शिक्षक डॉ सौरभ कुमार का स्वागत करते शिक्षक साथी। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कुलती में शनिवार को राज्यस्तर पर सम्मानित शिक्षक डॉ सौरभ कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस साल शिक्षक दिवस पर बहादुरपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सौरभ कुमार को सम्मानित किया गया है। राज्यस्तर पर सम्मानित होने के बाद साथी शिक्षकों में खुशी का महौल है। डॉ. सौरभ जिले के एकमात्र शिक्षक को इस साल सम्मानित होने का मौका मिला है। मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार, आनंद कुमार, प्रेमरंजन कुमार, रामप्रवेश सिंह, आरती कुमारी, आशुतोष कुमार सिन्हा, ओंकार नारायण यादव व अन्य मौजूद थे।


