बिनोद बाबू का नारा पढ़ो और लड़ो आज भी प्रासंगिक: वीसी
धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में बिनोद बाबू की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो रामकुमार सिंह ने उनके योगदान को सराहा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके नारे 'पढ़ो और लड़ो' की प्रासंगिकता जताई। जयंती समारोह में विश्वविद्यालय के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में बुधवार को बिनोद बाबू की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो रामकुमार सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू की जन्मभूमि व कर्मभूमि में उनके नाम से विवि की स्थापना होना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनका नारा पढ़ो और लड़ो आज भी प्रासंगिक है। यह केवल एक नारा नहीं बल्कि झारखंड के मूल निवासियों के लिए एक संदेश था। हम सब आपस में मिलजुल कर सहयोगात्मक भावना से कार्य करेंगे तो विवि का विकास जरूर होगा। इससे पहले विवि परिसर में स्थापित बिनोद बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
इसके बाद सीनेट हॉल में जयंती समारोह हुआ। सहायक प्राध्यापक डॉ कृष्ण मुरारी ने बिनोद बाबू के सामाजिक राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। निदेशक स्टूडेंट अफेयर्स डॉ पुष्पा कुमारी ने स्वागत संबोधन व मंच संचालन डॉ मुकुंद रविदास ने किया। मौके पर कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय सिंह, डॉ अमित वर्मा, प्रॉक्टर डॉ कौशल कुमार, डॉ डीके गिरी, डॉ आरके तिवारी, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ अतुल सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ ताप्ति चक्रवर्ती, डॉ मानस आचार्य, रिजवान अहमद, मदन कुमार, दीपक व शिवा समेत अन्य मौजूद थे।


