बाबा रामदेव महाराज का मनाया जन्मोत्सव
वाराणसी के महमूरगंज स्थित कैलाश मठ में रविवार को बाबा रामदेव का 13वां जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान से आई विशेष पोशाक और सजावट का उपयोग किया गया। प्रसिद्ध भजनों का गायन करके कलाकारों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महमूरगंज स्थित कैलाश मठ में रविवार को बाबा रामदेव का 13वां पावन जन्मोत्सव मना। हरियाली शृंगार के बाद भजन संध्या हुई। माहेश्वरी समाज एवं मानस मंडल, बिरदोपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान से आई विशेष पोशाक, मोरपंख और फूलों से बाबा के दरबार को सजाया गया था। भजन संध्या में वाराणसी की राखी काबरा, संगीता मुंद्डा, खुशबू चांडक, संदीप शर्मा कानू ने बाबा के प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान कैलाशचंद्र राठी एवं यशोदा देवी राठी ने आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौरव राठी ने बताया कि राजस्थान के पोकरण के पास रुणिचा में अवतरित बाबा रामदेव को ‘रुणिचा के श्याम’, ‘पीरों के पीर’ और ‘कलयुग के कृष्ण’ के नाम से पूजा जाता है।
कार्यक्रम में ओम सारडा, कमल राठी, चांदमल असावा, गोविंद बजाज, विश्वनाथ पोद्दार, मांगीलाल सारडा, रितेश खटोड़, अमित मुंद्डा, राज सारडा आदि मौजूद थे।


